क्या गर्भवती महिला के लिए रोटी अच्छी होती है?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 13:53

सादे गेहूं की चपाती के बजाय गर्भवती महिलाएं इन गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक रोटी को स्वस्थ जीवन शैली में शामिल कर सकती हैं। ये पौष्टिक रोटी इतनी मुलायम होती हैं कि इन्हें निस्संदेह परिवार के सभी बुजुर्गों को परोसा जा सकता है। इन्हें खाने के लिए दही के साथ परोसें।

मल्‍टीग्रेन रोटी 5 पौष्टिक आटों से बनी है जो आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होती है। यहां हम आपको गर्भवती महिला के लिए ज्‍वार, बाजरा, रागी, नाचनी और गेहूं के आटे से बनी मल्‍टीग्रेन रोटी के बारे में बता रहे हैं। इस रोटी का टेस्‍ट बढ़ाने के लिए आप इसमें प्‍याज, टमाटर और धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं। वहीं कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो इसमें थोड़ी-सी हरी मिर्च और हल्‍दी के साथ लाल मिर्च डालकर भी बना सकती हैं।
​क्‍या-क्‍या चाहिए

मल्‍टीग्रेन रोटी बनाने के लिए आपको चाहिए 1/4 कप ज्‍वार का आटा, 1/4 कप बाजरे का आटा, 1/4 कप गेहूं का आटा, 2 चम्‍मच बेसन, 1/4 चम्‍मच रागी का आटा, 1/4 कप बारीक कटी हुई प्‍याज, 3 चम्‍मच बारीक कटा धनिया, 1/4 कप बारीक कटा टमाटर, 1 चम्‍मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्‍मच लाल मिर्च, 1/4 चम्‍मच हल्‍दी, नमक स्‍वादानुसार और 1/4 और 3 चम्‍मच पीनट ऑयल या कोई भी ऑयल।

​मल्‍टीग्रेन रोटी बनाने का तरीका

इस रोटी को बनाने की विधि है :

एक गहरा बर्तन लें और उसमें सभी चीजों को डालने के बाद पानी डालकर आटा गूंथ लें।
कुछ देर बाद इस आटे की एक बराबर लोईयां तैयार कर लें।
इन लोईयों से गोल रोटी बना लें। रोटी को गर्म तवे पर रख दें।
आखिरी स्‍टेप

जब ये हल्‍की भूरी हो जाए, तो इस पर तेल लगाकर सेकें। आपको रोटी को दोनों तरफ से सेंकना है। गरमागर्म रोटी को दही के साथ खाएं।


मल्‍टीग्रेन रोटी खाने के फायदे

ज्‍वार के आटे में कॉप्‍लेक्‍स कार्ब होते हैं जिसे रक्‍त वाहिकाएं धीरे-धीरे सोखती हैं और इंसुलिन नहीं बढ़ता है। बाजरे में प्रोटीन ज्‍यादा होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए रागी का आटा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है। यह ग्‍लूटेन फ्री और फाइबर से युक्‍त होता है जो डायबिटीज और हार्ट के लिए अच्‍छा है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info